बेंगलुरु। भारत की सबसे लंबी अवधि वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेंगलुरु से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलुरु जंक्शन से इसे रवाना करेंगे। दोनों स्टेशनों से एक साथ शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। बेंगलुरु-मंगलुरु-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे धीमी वंदे भारत सेवा भी होगी। इसकी औसत गति बेंगलुरु से मडगांव की दिशा में 54 किलोमीटर प्रति घंटा और वापसी में 53 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस ट्रेन की नियमित सेवाएं 15 नवंबर से बेंगलुरु और मंगलुरु, दोनों स्टेशनों से शुरू होंगी। कोंकण रेलवे ने उद्घाटन से पहले ट्रेन का समय-सारिणी भी जारी कर दिया है। ट्रेन संख्या 26655 बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन से गोवा के मडगांव स्टेशन तक चलेगी। वापसी में यही ट्रेन संख्या 26656 के रूप में संचालित होगी।
मोदी ने छठ पूजा की दी बधाई, छठी मैया से आशीर्वाद की प्रार्थना की
इस मार्ग पर ट्रेन के कुल 12 ठहराव होंगे। इनमें श्रवणबेलगोला, हासन, सकलेशपुर, सुब्रह्मण्य रोड, काबका पुत्तूर, मंगलुरु जंक्शन, उडुपी, कुंदापुरा, बिंदूर, मुरुडेश्वर, गोकर्ण रोड और कारवार शामिल हैं। यशवंतपुर से मडगांव जाने वाली ट्रेन संख्या 26655 सुबह 7.35 बजे रवाना होगी और रात 8.55 बजे मडगांव पहुंचेगी। इस तरह यात्रा में कुल 13 घंटे 20 मिनट लगेंगे। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26656 मडगांव से सुबह 8.20 बजे रवाना होगी और रात 9.15 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। इस यात्रा में 12 घंटे 55 मिनट लगेंगे। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन संचालित होगी। बेंगलुरु-मडगांव-बेंगलुरु मार्ग पर चलने वाली यह ट्रेन देश में संचालित 82 जोड़ी वंदे भारत चेयर कार सेवाओं में सबसे अधिक यात्रा अवधि वाली सेवा होगी। औसत गति के लिहाज से भी यह देश की सबसे धीमी वंदे भारत ट्रेन होगी।
छठ पूजा 2026: महिलाएं ही क्यों रखती हैं यह कठिन व्रत, जानें पौराणिक मान्यता
