पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकआस्था के महापर्व छठ के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य बनाए रखने की कामना की है।
भारत की सबसे लंबी अवधि वाली वंदे भारत ट्रेन का आज होगा उद्घाटन, चलेगी बेंगलुरु से मडगांव के बीच
चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के प्रथम दिन नहाय-खाय पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कामना की कि छठी मईया की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। उन्होंने छठी मईया की जय का उद्घोष करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
मोदी ने छठ पूजा की दी बधाई, छठी मैया से आशीर्वाद की प्रार्थना की
उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इस दिन व्रती पवित्र स्नान कर शुद्धता और सात्विकता के साथ पूजा-अर्चना करते हैं तथा अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही छठ व्रत का संकल्प लेकर अगले दिन होने वाले खरना की तैयारी शुरू करते हैं।
