बाली, (इंडोनेशिया)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकट परिषद (आईसीसी) ने 2032-35 चक्र का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। उम्मीद है कि यहां सदस्यों के साथ चल रही बैठक में मौजूदा चक्र के बाद आगे के ग्लोबल इवेंट्स कैलेंडर को मंजूरी मिल जायेगी, जो भारत और बंगलादेश में 2031 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के साथ खत्म होगा। 2032-35 के समय का शेड्यूल छह ग्लोबल इवेंट्स के साथ तैयार किया गया है, जिसमें आठ टीमों की एक चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, मौजूदा चक्र की तरह, आईसीसी अगले चरण में भी हर साल एक ग्लोबल इवेंट कराने की योजना बना रहा है, जिसकी शुरुआत 2032 में टी-20 वर्ल्ड कप से होगी। टूर्नामेंट के लिए अक्टूबर-नवंबर का समय तय किया गया है, हालांकि अभी कोई जगह तय नहीं की गई है। साल 2033 में दो ग्लोबल इवेंट होंगे। जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल और अक्टूबर में चैंपियंस ट्रॉफी। 2034 में एक और टी-20 वर्ल्ड कप होगा, जिसके लिए जुलाई तय विंडो है, उसके बाद 2035 में डब्ल्यूटीसी फाइनल और वनडे वर्ल्ड कप होगा। दिलचस्प बात यह है कि आईसीसी ने डब्ल्यूटीसी फाइनल या वनडे वर्ल्ड कप के लिए कोई विंडो तय नहीं की है। तय विंडो न होने से अंदाजा लग सकते हैं। रिकॉर्ड के लिए, इंग्लैंड ने 2027, 2029 और 2031 में डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी के अधिकार हासिल कर लिए हैं।
जैसा कि पहले बताया गया है, आईसीसी ने 2033 में डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए जून तय किया है, लेकिन जगह का ज़िक्र नहीं किया है। यह साल का वह समय है जब इंग्लैंड अपने क्रिकेट सीजन के बीच में होता है और यहां कुछ अंदाजा हो सकते हैं, जैसा कि 2034 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जुलाई विंडो के मामले में हुआ था। इंग्लैंड यहां एक संभावित विकल्प हो सकता है लेकिन आईसीसी इस पर खामोश है। सूत्रों का कहना है कि आईसीसी ने ऊपर बताए गए किसी भी इवेंट की जगह पर फैसला नहीं किया है। आईसीसी ने 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट पर भी चुप्पी साध रखी है। बाली बैठक में 2027-29 और 2029-31 चक्र के लिए डब्ल्यूटीसी मैचअप को भी मंज़ूरी दी जाएगी।
इस बीच, आईसीसी बोर्ड फ्रैंचाइज लीग रिव्यू ग्रुप की सिफारिशों का रिव्यू करेगा। ऐसी धारणा है कि लीग को मंज़ूरी देते समय वर्ल्ड बॉडी अपनी भूमिका का रिव्यू करेगी। जैसा कि आईसीसी ने कहा, “फ्रैंचाइज़ लीग रिव्यू ग्रुप ने मौजूदा आईसीसी मंज़ूरी फ्रेमवर्क के नियमों को बेहतर बनाने के तरीकों पर विचार करना शुरू किया है जो फ्रैंचाइज़ लीग की बढ़ती संख्या से पैदा होने वाली नई चुनौतियों से निपटने के लिए इकोसिस्टम को और सुरक्षित और मज़बूत करते हैं।” बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के तमीम इकबाल इस ग्रुप के हेड हैं, और बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया इसके सदस्यों में शामिल हैं। बैठक में मौजूदा चरण के लिए रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन को भी मंज़ूरी मिलने की उम्मीद है। सदस्यों के बीच बांटने के लिए लगभग 650 मिलियन अमेरिकी डॉलर उपलब्ध हैं, और यह रकम मौजूदा रेवेन्यू-शेयरिंग फ़ॉर्मूले के अनुसार बांटे जाने की उम्मीद है।
