सीएमओ चेंबर में हाईवोल्टेज हंगामा: इंजीनियर और अकाउंटेंट के बीच जमकर मारपीट

Follow Us

गरियाबंद। जिले के देवभोग नगर पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीएमओ चेंबर में ही मारपीट की घटना सामने आ गई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर पंचायत के एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर और कुछ लोगों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक घटना 7 मई की शाम की है। आरोप है कि, इंजीनियर श्याम सुंदर पटनायक और उनके साथियों ने एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई साफ दिखाई दे रही है, जबकि सीएमओ बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने देवभोग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद कर्मचारी संगठनों में भी नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। नगर पंचायत कार्यालय में हुई इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।