रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित प्रमुख विकास योजनाओं और नीतिगत पहलों की जानकारी दी।
गणेश शंकर मिश्रा ने नृपेंद्र मिश्रा को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश के समग्र, समावेशी और सतत विकास के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी भी साझा की।
