मुंबई। मुंबई में भारतीय नौसेना को डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) परियोजना का ‘डीएससी ए21’ नौसेना डॉकयार्ड, में सौंप दिया गया है।
नौसेना अधिकारियों ने बताया कि इस जहाज का स्वदेशी डिज़ाइन और निर्माण मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता द्वारा किया गया है और इसे 20 नवंबर को नौसेना को सौंप दिया गया था। उन्होंने बताया कि डीएससी ए21 अत्याधुनिक गोताखोरी उपकरणों से सुसज्जित है। जहाज का उत्कृष्ट डिज़ाइन बेहतर स्थिरता, विस्तृत डेक क्षेत्र तथा उन्नत समुद्री-संचालन विशेषताएँ प्रदान करता है, जो इसे इसकी विशिष्ट भूमिका के लिए उपयुक्त बनाता है।
CG News: सूरजपुर के मकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा
उन्होंने बताया कि इस जहाज का स्वदेशी डिज़ाइन और निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के संबंधित नौसेना नियमों और विनियमों के अंतर्गत किया गया है, जिसके डिज़ाइन चरण के दौरान हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण , मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल), विशाखापत्तनम द्वारा किया गया। इन जहाजों के शामिल होने से गोताखोरी सहायता, जलमग्न निरीक्षण, साल्वेज सहायता तथा तटीय परिचालन तैनाती में भारतीय नौसेना की क्षमताओं में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि डीएससी ए21 केन्द्र सरकार , रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल का गौरवशाली ध्वजवाहक है।

