फीफा ने 2031 और 2035 महिला विश्व कप के सह-मेजबानों की घोषणा की

Follow Us

जिनेवा। सोमवार को अपने सदस्य संघों की एक वर्चुअल असाधारण कांग्रेस (बैठक) के बाद, फीफा ने 2031 और 2035 फीफा महिला विश्व कप के सह-मेजबानों की घोषणा की। कोस्टा रिका, जमैका, मैक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका 2031 संस्करण की सह-मेजबानी करेंगे, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं, 2035 में इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे।

यरुशलम मास्टर्स शतरंज में भारत के एरिगैसी ने बनाई शुरुआती बढ़त 

पहला महिला विश्व कप नवंबर 1991 में चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में आयोजित किया गया था, जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया था। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, “हमारा उद्देश्य महिला फुटबॉल को वास्तव में वैश्विक बनाना है, और सभी सदस्य संघों तथा सभी हितधारकों के साथ मिलकर भविष्य का निर्माण करना है। महिला फुटबॉल के लिए हमारी प्राथमिकताएं बहुत ही सरल हैं: हमें इस खेल का वैश्विक स्तर पर विस्तार करना है।”

प्रियांश आर्य ने जड़े 181 रन, टी20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर