CG News: सूरजपुर के मकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने टाला बड़ा हादसा

Follow Us

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बुधवार को एक मकान में अचानक आग लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह मकान में रखे पुआल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी।

डेका ने की बागडे से मुलाकात

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। मकान आबादी वाले क्षेत्र के बीच स्थित होने के कारण आसपास के घरों में भी आग फैलने की आशंका बनी हुई थी। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना में हुए नुकसान का विवरण भी अभी सामने नहीं आया है।

बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में लिवाली से शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी