०बीजापुर पुलिस द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जागृति अभियान की शुरुआत की जा रही है।
०अभियान के प्रथम चरण में दिनांक 14 अगस्त 2026 को जिला स्तर पर गृहमंत्री छ0ग0 शासन विजय शर्मा द्वारा साइबर जागृति अभियान के लोगो एवं क्तक्र कोड का विमोचन किया जाएगा ।
बीजापुर। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा सायबर जागृति अभियान के लोगो एवं क्तक्र कोड का विमोचन किया गया एवं लोगो को सायबर फ्राड से सावधान रहने एवं अन्य लोगो को जागरूक करने की अपील की गई । स्वयं क्तक्र कोड स्कैन कर सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया एकांउट पर पोस्ट किये एवं सभी नागरिकों से अपील की छ0ग0 पुलिस की मुहिम का हिस्सा बने एवं अभियान की मुख्य थीम —साइबर जागृति की एक सेल्फी अभियान के अंतर्गत प्रदेशवासी छत्तीसगढ़ पुलिस एवं संबंधित जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर जारी लिंक पर क्लिक कर अथवा क्तक्र ष्टशस्रद्ग स्कैन कर, साइबर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी सेल्फी ले सकेंगे।
इसके पश्चात वे अपनी सेल्फी को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट करेंगे। प्रदेश के लाखों नागरिक जब साइबर जागरूकता संदेश वाली इस सेल्फी फ्रेम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करेंगे, तो साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश उनके मित्रों, फॉलोअर्स एवं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स तक पहुंचेगा । इस प्रकार जनभागीदारी और सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश तेजी से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का व्यापक प्रसार करना है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अट्टामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक, केरिपु राकेश चौधरी, कलेक्टर बीजापुर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक बीजापुर उमेश प्रसाद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
साइबर जागृति अभियान के तहत् 07 सप्ताह तक कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसमें
पहला सप्ताह- विद्यार्थी/युवाओ के लिए#,
दूसरा सप्ताल- बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान,
तीसरा सप्ताह- वरिष्ठ नागरिकों के लिए,
चौथा सप्ताह- महिला स्वसहायता समूह, छात्राओं को स्कूल, कॉलेज एवं महिला संगठन को केन्द्रीत करते हुए,
पांचवा सप्ताह- असंगठित क्षेत्र के युवा एवं श्रमिक जैसे रोजगार कार्यलय, कौशल विकास केन्द्र श्रमिक सहायता केन्द्र आदि,
छटवा सप्ताह में – शासकीय क्षेत्र की संस्थांए (स्थानीय निकाय, सरकार संस्थानों के अधिकारी कर्मचारी) एवं
सातवें सप्ताह में – ग्रामीण एवं अर्धशहरी क्षेत्रों में (ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत आदि स्थानों में) जागरूकता अभियान संचालित किया जाना प्रस्तावित है ।
