दुर्ग। साईनगर बघेरा में चॉइस सेंटर के कामकाज को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद छोटे भाई की मौत हो गई। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र देवांगन और कैलाश देवांगन साथ मिलकर चॉइस सेंटर का संचालन करते थे। सेंटर के काम और लेन-देन के हिसाब को लेकर दोनों के बीच पहले से मतभेद बताए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान देवेन्द्र ने कैलाश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई।
Read more:- छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, चार दिनों तक बारिश के आसार
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवेन्द्र को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रार्थी थान सिंह देवांगन की शिकायत पर सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 442/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
