कांकेर। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम विद्यालय नरहरदेव, कांकेर के छात्र एवं हॉकी के नाबालिक खिलाड़ियों ने कलेक्टर, को एक शिकायत पत्र सौंपकर खेल अधिकारियों पर गंभीर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों के अनुसार, वे 24 से 27 सितंबर तक राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। आरोप है कि प्रतियोगिता के दौरान बस्तर संभाग के प्रभारी संभागीय क्रीड़ा अधिकारी रवीन्द्र पटनायक और सेजेस तोकापाल के अधिकारी पंकज मूर्ति ने नशे की हालत में खिलाड़ियों के साथ अनुचित व्यवहार किया।
कपड़े उतारकर नाचने के लिए दबाव बनाने का आरोप शिकायत पत्र में खिलाड़ियों ने बताया है कि अधिकारियों ने नशे में एक लड़के को कपड़े उतारकर लड़कियों के सामने नाचने के लिए कहा। जब खिलाड़ियों ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया, तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और दंडात्मक कार्रवाई की धमकी दी गई। आरोप है कि उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने से रोकने और भविष्य में 5 वर्षों तक खेलने का मौका न देने की धमकी दी गई।
मानसिक रूप से परेशान हैं नाबालिग खिलाड़ी
छात्रों ने कहा कि इस घटना से वे मानसिक रूप से बेहद परेशान एवं असहज महसूस कर रहे हैं। नाबालिग खिलाड़ियों के साथ इस तरह का व्यवहार एक अत्यंत गंभीर विषय है।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग:
खिलाड़ियों ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित कोच/अधिकारियों का बयान लिया जाए।
जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ा रुख अपनाते हुए उचित कार्रवाई की जाए भविष्य में प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं गरिमा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया जाएं। इसके अलावा भविष्य में किसी भी प्रतियोगिता में ऐसे नशा करने वाले व्यक्तियों को प्रभारी या कोच बनाकर न भेजा जाए।
राजभवन के निर्देश पर कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया स्थगित
