कांकेर में साइबर जागरूकता की बड़ी पहल: 1.16 लाख लोगों तक पहुंची पुलिस, 400 से ज्यादा ग्राम सभाओं में ‘साइबर चौपाल’

Follow Us

कांकेर। जिला पुलिस ने प्रदेशव्यापी ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक चले इस अभियान में पुलिस ने शहरी, ग्रामीण और अर्द्धशहरी क्षेत्रों में कुल 3145 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के जरिए करीब 1,16,081 नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी गई।

राजभवन के निर्देश पर कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती प्रक्रिया स्थगित

अभियान के दौरान विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों और बैंकिंग संस्थानों से जुड़े लोगों को अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया। लोगों को डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड, फर्जी कॉल-लिंक, सोशल मीडिया अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

बारिश से छत्तीसगढ़ के 19 बांध हुए लबालब, एक सप्ताह में राहत की उम्मीद

गांधी जयंती के अवसर पर अभियान के अंतिम दिन ग्राम सभाओं में ‘साइबर चौपाल’ आयोजित की गई। जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में 400 से अधिक ग्राम सभाओं में साइबर जागरूकता प्रस्ताव पारित कर ग्रामीणों को सतर्क रहने का संकल्प दिलाया गया। कांकेर पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

नई दिल्ली में सीएम साय की बड़ी बैठकें, नितिन नवीन-स्मृति ईरानी से हुई बातचीत