o भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने मोहन नगर थाने में दी शिकायत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा तथा आर.एन. वर्मा भी पहुँचे
दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के विरुद्ध की गई कथित अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसजनों ने मोहन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
कांग्रेसजनों ने सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस प्रकार की कथित अभद्र टिप्पणियों से राजनीतिक एवं सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है।
इस दौरान राजकुमार पाली, मनीष बघेल, संजय कोहले, सफी खान, दीपक जैन, चंद्रमोहन गबने, मोहित वालदे, डोमेन्द्र साहू, कुंदनलाल सोनी सहित ब्लॉक, वार्ड, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

