हनुमान अंश की कमाई जारी, मिर्जापुर: द मूवी ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

Follow Us

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश और अली फजल की मिर्जापुर: द मूवी का प्रदर्शन जारी है। कारोबारी दिनों में कलेक्शन में मामूली गिरावट के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में फिर तेजी देखने को मिली है। सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने रिलीज के 42वें दिन 6.25 करोड़ रुपये कमाए, जिसके साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 309.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

मिर्जापुर: द मूवी ने भी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 14वें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई 203.45 करोड़ रुपये हो गई। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 292.14 करोड़ रुपये बताया गया है और यह जल्द 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

वहीं, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान की कमाई में गिरावट जारी है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये कमाए और इसका कुल नेट कलेक्शन 9.85 करोड़ रुपये पहुंचा है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 15.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बॉक्स ऑफिस पर अब करीना कपूर की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब की रिलीज के बाद मुकाबला और बढ़ गया है।