भूपेश बघेल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने थाने में की शिकायत

Follow Us

*जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की*

कांकेर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट प्रसारित किए जाने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर ने पुलिस से शिकायत की है। जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष बसंत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता थाना कांकेर पहुंचे और संबंधित मामले की जांच कर नियमानुसार FIR दर्ज करने तथा वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस की ओर से पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि फेसबुक पर “Nitish Mandal” नाम से संचालित एक प्रोफाइल/अकाउंट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के संबंध में एक पोस्ट प्रकाशित की गई है। कांग्रेस का आरोप है कि उक्त पोस्ट में बघेल जी एवं दीपक बैज के लिए आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं अशोभनीय शब्दों के साथ आरोपात्मक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

राजनांदगांव में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद जेल भेजा

शिकायत में संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट के स्क्रीनशॉट एवं अन्य उपलब्ध सामग्री पुलिस को सौंपे जाने की बात कही गई है। साथ ही पुलिस से पोस्ट की मूल सामग्री और उसके संदर्भ की सत्यता की जांच करने तथा संबंधित फेसबुक प्रोफाइल वास्तव में किस व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही है, इसकी पहचान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी ने पुलिस से फेसबुक पोस्ट और प्रोफाइल की जांच के साथ पोस्ट का URL, प्रकाशन की तारीख व समय तथा उपलब्ध कमेंट और शेयर सहित आवश्यक डिजिटल साक्ष्यों को विधिसम्मत तरीके से सुरक्षित करने का अनुरोध किया है। कांग्रेस ने कहा है कि जांच में यदि कोई संज्ञेय अपराध अथवा अन्य कानूनी उल्लंघन पाया जाता है तो प्रचलित कानून की लागू धाराओं के तहत FIR दर्ज कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए।

BREAKING NEWS: आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर अध्यक्ष बसंत यादव के साथ पुरुषोत्तम पाटिल, उदय प्रकाश शर्मा बंटी, गफ्फार मेमन, मनोज जैन, यासीन करानी, विजय यादव, अजय सिंह रेनू, मुकेश तिवारी, बबलू देवांगन, दीपक शोरी, मकबूल खान, अजय भास्वानी,चंद्रलोक ठाकुर, मतीन खान, सुमित राय, लतीफ मेमन, आलोक श्रीवास्तव, सोमेश सोनी, विनोद नाग, खोमू उइके सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस पदाधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस से शिकायत पर शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।