रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत हैं।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 10 नवंबर को मौसम साफ रहा। कुछ स्थानों पर हल्के बादल दिखाई दिए, जबकि कई इलाकों में धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को भी आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.06 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.03 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
प्रदेश में मौसम शुष्क, बारिश के आसार नहीं
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
o माना एयरपोर्ट, रायपुर: अधिकतम 29.9°, न्यूनतम 19.9°
o बिलासपुर: अधिकतम 29.2°, न्यूनतम 16.6°
o पेंड्रा रोड: अधिकतम 29.4°, न्यूनतम 14.4°
o अंबिकापुर: अधिकतम 28.3°, न्यूनतम 11.4°
o जगदलपुर: अधिकतम 30.4°, न्यूनतम 14.1°
o दुर्ग: अधिकतम 31.8°, न्यूनतम 15.0°
सक्रिय है मौसम प्रणाली
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। यह समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
