आज सीएम साय का बंगाल दौरा: नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रवाना होंगे। वे कोलकाता में आयोजित होने वाले नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 9 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेता और राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री साय आज शाम 7 बजे रायपुर से कोलकाता के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके साथ कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोलकाता पहुंचने के बाद वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

इस दौरे को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नई सरकार के गठन के मौके पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा नेताओं की मौजूदगी होगी। समारोह के दौरान पार्टी की रणनीति और भविष्य की दिशा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। सीएम साय का यह दौरा राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक ताकत को प्रदर्शित करने के रूप में देखा जा रहा है।