बिलासपुर दौरे पर सीएम साय: महिला हॉकी टूर्नामेंट में होंगे शामिल, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह

Follow Us

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3:20 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मैच का अवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इससे महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से वापस रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।