CM IT Fellowship 2026: आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 7 जुलाई तक करें अप्लाई, हर महीने मिलेंगे ₹50 हजार

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने तकनीकी शिक्षा और सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित की गई थी। यह कार्यक्रम IIIT-नया रायपुर (IIIT-NR) में संचालित होगा, जिसके तहत एम.टेक. (डेटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये की फेलोशिप प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

इस फेलोशिप की खास बात यह है कि विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ राज्य शासन के विभिन्न विभागों में वास्तविक परियोजनाओं (Real Projects) पर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा और वे शासन की डिजिटल सेवाओं एवं नवाचार आधारित परियोजनाओं में योगदान दे सकेंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए IIIT-NR की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2474048 एवं 0771-2474182 पर संपर्क किया जा सकता है।