जम्मू-कश्मीर में सीआईएसएफ जवान ने सहकर्मियों को मारी गोली, चार की मौत

Follow Us

जम्मू-कश्मीर।  कठुआ के बसोहली सब डिवीजन के हट्ट माश्का में एनएचपीसी संचालित पनबिजली परियोजना में तैनात सीआईएसएफ के एक जवान ने कहासुनी के बाद अपने ही अधिकारियों पर गोलियां दाग दीं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार जवान ने एक सहायक कमांडेंट, एक सब इंस्पेक्टर और दो जवानों को गोली चलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। चारों की मौत हो गई है।

इस मामले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ ज़िले में सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई, जिनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के ये जवान हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे बसोहली के मशका गांव में सेवा-तीन पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा कर रहे थे।

इस घटना में CISF के चार जवान की मौत हो गई है। असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की मौत हुई है। CISF कर्मियों पर गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान CISF कर्मी अभिदेश सिंह के तौर पर हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है।