रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। वे वहां आयोजित होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी भी शामिल होने वाले हैं। मुख्यमंत्री का यह दौरा एक दिवसीय रहेगा। वे शाम तक रायपुर लौट सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
