o कल से 2 अक्टूबर तक चलेगा सात सप्ताह का अभियान, सेल्फी के जरिए लोगों को किया जाएगा जागरूक
कांकेर। साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक और सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कल से 2 अक्टूबर 2026 तक सात सप्ताह का व्यापक ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। अभियान की मुख्य थीम ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ रखी गई है।
इसके तहत नागरिक छत्तीसगढ़ पुलिस अथवा संबंधित जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर जारी लिंक पर क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में अपनी सेल्फी लेंगे और उसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करेंगे। इससे साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश उनके मित्रों और फॉलोअर्स तक पहुंचेगा। कांकेर में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल, साइबर नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विंकेश्वरी पांडे के पर्यवेक्षण में अभियान संचालित किया जा रहा है।
Read more: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना: खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुरhttps://amritsandesh.com/rashtriya-bal-swasthya-karyakram-and-chief-minister-chirayu-yojana-the-melodies-of-life-return-to-a-world-of-silence/
कांकेर पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारवार्ता के दौरान अभियान की लिंक और क्यूआर कोड जारी कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने स्वयं क्यूआर कोड स्कैन कर सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने जिलेवासियों से सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों, संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स और कलाकारों से अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों देशवासियों ने एकजुट होकर संघर्ष किया, उसी तरह साइबर अपराध के खिलाफ भी सभी को मिलकर लोगों को जागरूक करना होगा। उन्होंने आम नागरिकों से ‘साइबर जागृति अभियान’ की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करने तथा साइबर अपराध रोकने में कांकेर पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
Read more: डिप्टी सीएम साव के नेतृत्व में 14 गांवों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का जयघोषhttps://amritsandesh.com/grand-tiranga-yatra-held-across-14-villages-under-the-leadership-of-deputy-cm-sao-patriotic-slogans-echoed/
सात सप्ताह में अलग-अलग विषयों पर होंगे कार्यक्रम
अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग वर्गों को लक्षित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले सप्ताह स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा, दूसरे सप्ताह बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा, जबकि तीसरे सप्ताह वरिष्ठ नागरिकों के बीच डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। चौथे सप्ताह महिला कॉलेजों और सामुदायिक समूहों के बीच स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउजिंग, पांचवें सप्ताह रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में युवाओं को जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग से बचाव की जानकारी दी जाएगी। छठे सप्ताह डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलेगा। सातवें सप्ताह ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में गांधी जयंती के अवसर पर ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा।
2 अक्टूबर को होगा अभियान का समापन
2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के दिन ‘साइबर जागृति अभियान’ का समापन होगा। इस दौरान कांकेर जिले के सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्कों और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से क्यूआर कोड का प्रचार किया जाएगा। साथ ही राज्य पुलिस और जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल तथा व्हाट्सऐप ग्रुपों में लिंक साझा कर लोगों को सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
Read more: राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति दिलीप सिंह जूदेव जी का समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा: सीएम सायhttps://amritsandesh.com/dilip-singh-judev-jis-dedication-towards-the-nation-society-and-



