एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम कटकोना निवासी पवन साय को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत करने के अगले ही दिन अस्थायी जाति प्रमाण पत्र मिल गया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका स्थायी प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया।
पंडो जनजाति से संबंध रखने वाले पवन साय को जरूरी कार्यों के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्होंने 7 सितंबर 2026 को हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 सितंबर को अस्थायी प्रमाण पत्र जारी कर दिया। स्थायी प्रमाण पत्र मिलने पर पवन साय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया।
