घायल कोयल की जान बचाकर ओम उपाध्याय ने पेश की मानवता की मिसाल

Follow Us

o वन विभाग ने की सराहना, उर्मिला फाउंडेशन करेगा सम्मानित

रायपुर। मानवता केवल इंसानों की मदद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेजुबान जीवों के प्रति संवेदना रखना और संकट के समय उनकी जान बचाने के लिए आगे आना भी सच्ची इंसानियत है। ऐसा ही एक प्रेरणादायक उदाहरण उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में कार्यरत ओम उपाध्याय ने प्रस्तुत किया।

घटना कुरूद सिविल अस्पताल के सामने की है। ओम उपाध्याय अपनी निजी कार से वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क पर घायल अवस्था में तड़प रही एक कोयल पर पड़ी। पक्षी की पीड़ा देखकर उन्होंने तत्काल मदद का निर्णय लिया और छत्तीसगढ़ वन विभाग से संपर्क किया। उनकी सूचना पर वन विभाग की टीम महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और घायल कोयल का रेस्क्यू कर उसके उपचार की व्यवस्था की। समय पर मिली सहायता से पक्षी की जान बच गई।

विकसित भारत की असली कसौटी – नारी का सम्मान: नम्रता सिंह

वन विभाग ने की सराहना:
ओम उपाध्याय की इस पहल की वन विभाग ने सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीव-जंतुओं एवं पशु-पक्षियों के प्रति ऐसी ही संवेदना रखनी चाहिए। बेजुबान जीव अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर सकते, इसलिए उनकी सहायता के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। विभाग ने इस घटना को प्रेरणादायक बताते हुए लोगों से संकट में फंसे पशु-पक्षियों की मदद करने की अपील की ओम उपाध्याय के इस सराहनीय प्रयास पर उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पशु-पक्षी और सभी बेजुबान जीव हमारी प्रकृति एवं पर्यावरण की अनमोल धरोहर हैं। इनके जीवन की रक्षा करना और इनके प्रति दया एवं संवेदना रखना प्रत्येक मनुष्य का पहला धर्म होना चाहिए।

विवाह पंचमी 2026: दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए पति-पत्नी जरूर करें ये 5 शुभ काम

उन्होंने कहा कि ओम उपाध्याय ने जिस तत्परता और करुणा के साथ घायल कोयल की जान बचाने का प्रयास किया, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। ऐसे संवेदनशील लोगों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा और दूसरे लोग भी बेजुबान जीवों की मदद के लिए प्रेरित होंगे। ओम उपाध्याय ने बताया कि किसी भी जीव का जीवन अनमोल है, चाहे वह इंसान हो या पशु-पक्षी। इस घटना में मदद कर उन्हें बेहद मानसिक संतुष्टि और आत्मिक खुशी मिली। यह घटना समाज को संदेश देती है कि इंसानियत की पहचान केवल शब्दों से नहीं, बल्कि बेजुबानों के प्रति किए गए संवेदनशील कार्यों से होती है।