ब्रेकिंग: ट्रंप पर ‘क्रोनर’ की नजर! ईरान संसद में ला रहा रु.450 करोड़ से ज्यादा की ‘सुपारी’ का प्रस्ताव

Follow Us

तेहरान। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर ईरान के निशाने पर हैं। ईरानी मीडिया से आई एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान सरकार ट्रंप की हत्या करने वाले के लिए 50 मिलियन यूरो (लगभग 450 करोड़ रुपये से अधिक) के इनाम का प्रस्ताव अपनी संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है।

‘ईरान वायर’ के अनुसार, ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के चेयरमैन इब्राहिम अजीजी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ईरान की सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों ने ‘काउंटर-एक्शन’ नाम से एक सीक्रेट प्लान का मसौदा तैयार किया है।

इस बेहद आक्रामक और विवादित मसौदे में सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप को खत्म करने के बदले भारी-भरकम इनामी राशि देने की बात कही गई है। इस खबर के बाद से वाशिंगटन और तेहरान के बीच पहले से जारी तनाव और ज्यादा गहराने की आशंका पैदा हो गई है।