रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात अधेड़ का शव मिला, पुलिस कर रही शिनाख्ती की कोशिश

Follow Us

राजनांदगांव। शहर के बजरंगपुर नवागांव के पास रेलवे पटरी के किनारे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस हालत में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद चिखली पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्ती नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पहले इलाके में घूम-घूमकर खाना मांगते हुए देखा जाता था, लेकिन उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने अनुमान जताया है कि संभवतः डिहाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी) के कारण मौत हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। चिखली चौकी प्रभारी कैलाश मरई ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।