कवर्धा। जिला मुख्यालय में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत की महफिल सजेगी। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के लोकप्रिय गायक प्रकाश अवस्थी अपनी प्रस्तुति देंगे।
राज्योत्सव के माध्यम से जिलेवासियों को प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और कला से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। आयोजन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोककलाओं की झलक देखने को मिलेगी। गीत-संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियां कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ाएंगी। गायक प्रकाश अवस्थी की प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी। उनके लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों के जरिए दर्शक प्रदेश की संगीत परंपरा का आनंद ले सकेंगे। जिला मुख्यालय में होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
