बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के यशस्वी प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के प्रदेश महामंत्री के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर जिले के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं संगठनात्मक भविष्य की कामना की । कार्यकर्ताओं ने कहा कि, प्रदेश महामंत्री के रूप में यशवंत जैन ने अपने दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
Read more: स्टाइपेंड को बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स का प्रदर्शनhttps://amritsandesh.com/mbbs-intern-doctors-protest-demanding-increase-in-stipend/
उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, पार्टी की गतिविधियों को गति देने तथा भाजपा की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रियता के साथ कार्य किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि, यशवंत जैन की कार्यशैली में संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और सहज उपलब्धता प्रमुख रूप से दिखाई देती है।
उन्होंने पार्टी के प्रदेशस्तर के वरिष्ठ नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक बेहतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है।एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि, संगठनात्मक जिम्मेदारी को प्रभावी ढंग से निभाते हुए यशवंत जैन ने पार्टी के विस्तार और मजबूती के लिए निरंतर प्रयास किया है।
Read more: BREAKING NEWS : चमोली की निर्माणाधीन टनल में हुआ भूस्खलन; कई मजदूर अंदर फंसे, तीन की मौत
उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय नेतृत्व से आने वाले समय में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष समीर खान, सुरेंद्र देशमुख, संतोष कौशिक, शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सोनी, एल्डरमेन जग्गु ढीमर, कमल बजाज, आशुतोष कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

