नई दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के हिंदू राष्ट्रवाद को लेकर दिए गए बयान पर निशाना साधा। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने साफ कर दिया है कि कांग्रेस अब माओवादी मुस्लिम लीगी पार्टी हो चुकी है। त्रिवेदी ने कहा कि हामिद अंसारी ने ये भी बताया कि जवाहर लाल नेहरू भी वामपंथ को खतरा मानते थे। उन्होंने कहा कि ये खुलासा करने के लिए हामिद अंसारी को बधाई।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बढ़ा विवाद, एनएचएम मुद्दे पर भाजपा विधायकों का विरोध
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज की कांग्रेस अल्ट्रा लेफ्ट में जा चुकी है और राहुल गांधी कम्युनिज्म में गोता लगा चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां नेहरू का संदर्भ भी आपके समर्थक लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बयानों में जो नजर आता है, वो उनका खानदानी गुण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 2 जून, 2023 को वॉशिंगटन डीसी में मुस्लिम लीग को पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष बताया था। उन्होंने कहा कि जिन्ना की बनाई गई मुस्लिम लीग जिसके साथ आप केरल में सरकार चला रहे हैं।
फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान कनाडा में हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत
