फीफा में बड़ा यू-टर्न: जियानी इन्फेंटिनो ने मांगी माफी, विवादित योजना वापस; शीर्ष अधिकारियों का मिला समर्थन

Follow Us

रबात। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने विश्व कप से जुड़े एक विवादित प्रस्ताव पर हुई गलतियों को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। मोरक्को के रबात में आयोजित आपात बैठक के दौरान उन्होंने माना कि, प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में कई स्तरों पर चूक हुई। हालांकि, इस विवाद के बावजूद फीफा के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन्फेंटिनो पर अपना भरोसा कायम रखा।

विवाद FIFA Forward Enterprise (FFE) नामक प्रस्ताव को लेकर था, जिसके तहत विश्व कप के व्यावसायिक और संचालन संबंधी कार्यों में निजी निवेशकों की भागीदारी की योजना बनाई गई थी। इस प्रस्ताव का UEFA, AFC, CONCACAF और कई सदस्य देशों ने विरोध किया, जिसके बाद इसे वापस लेना पड़ा।

बैठक के बाद जारी बयान में फीफा नेतृत्व ने कहा कि, प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही और सदस्य संघों को पर्याप्त रूप से शामिल नहीं किया गया। इन्फेंटिनो ने सभी सदस्य देशों से माफी मांगते हुए भविष्य में बेहतर संवाद और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का भरोसा दिया। फीफा ने यह भी घोषणा की कि, पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी और अगली काउंसिल बैठक में विस्तृत रिपोर्ट पेश की जाएगी। संगठन का कहना है कि, वह भविष्य में सुशासन, पारदर्शिता और अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुधार जारी रखेगा।