अंतर्राष्ट्रीय फाटक दिवस के अवसर पर चलाया गया जागरुकता अभियान

Follow Us

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर दिनांक 06.06.26 से 12.06.26 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग के द्वारा समपार फाटक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 09.06.26 को संरक्षा अधिकारियों , संरक्षा सलाहकारों सिविल डिफेंस वोलैंटियर एवं स्काउट गाईड के द्वारा विभिन्‍न समपार फाटकों जैसे खमतराई गेट (समपार फाटक-417), उरकुरा गेट (समपार फाटक-414), सेरीखेङी गेट(समपार फाटक-RV-12), आर वी एच गेट (समपार फाटक-RV-3), वी आई पी गेट (समपार फाटक RV-6), कचना गेट (समपार फाटक RV-7), सरस्वती नगर गेट (समपार फाटक-419), परसदा गेट(समपार फाटक-429) , दगोरी गेट (समपार फाटक-376),

अलकतरा गेट (समपार फाटक-380), टेहका गेट (समपार फाटक-382), दारोभाटा गेट (समपार फाटक-379) तथा सरस्वती नगर, सरोना, कुम्हारी, तिल्दा एवं निपनिया स्टेशन तथा निपनिया मार्केट एरिया एवं पेट्रोल पंप तथा ट्रेन क्रमांक- 58203 में जाकर लोगों को पॉमप्लेट वितरण करके। स्टीकर चिपका कर एवं बैनर लगाकर लोगों को फाटक बंद होने पर उसे पार न करने की काउंसलिंग की गई तथा समपार फाटक को सही तरीके से पार करने एवं इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कुल लगभग 1120 लोगों की काउंसिलिंग की गई।

इस अवसर पर स्काउट गाईड के द्वारा तिल्दा स्टेशन में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया साथ में रायपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों में ऑडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 09/06/26 को संरक्षा सलाहकारों तथा नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों, संरक्षा विभाग के द्वारा पाम्पलेट बाँटकर, स्लोगन व माईक के माध्यम से राहगीरों को जागृत किया गया। साथ ही समपार फाटक पार करते समय गाड़ी को धीमा चलाने, सिग्नल हरा होने पर ही आगे बढने, फाटक बंद हो तो खुलने का इंतजार करने तथा फाटक पार करते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का परामर्श दिया गया।