नई दिल्ली। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज के दो सप्ताह बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म की रोमांटिक कहानी और दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 27 अगस्त को 14वें दिन करीब 60 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन बढ़कर 149.48 करोड़ रुपये हो गया है। करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने लागत निकालने के बाद लगभग 104.48 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
कमाई के आधार पर ‘आवारापन 2’ कोविड के बाद रिलीज हुई रोमांटिक फिल्मों में ज्यादा मुनाफा देने वाली फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में फिल्म का लाभ करीब 232 प्रतिशत बताया गया है। फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी पहली बार साथ दिखाई दिए हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की खासियत बनी हुई है। ‘आवारापन 2’ वर्ष 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को इमरान हाशमी के करियर के लिए भी सकारात्मक वापसी के तौर पर देखा जा रहा है।
फूलगोभी सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना! डाइट में शामिल करने के 5 फायदे

