नई दिल्ली। करण जौहर का चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ अपने 9वें सीजन को लेकर सुर्खियों में है। शो की आधिकारिक शुरुआत की तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक नया सीजन अक्टूबर या नवंबर के आसपास दर्शकों के बीच आ सकता है। इसी बीच शो के पहले मेहमान को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि, सलमान खान सीजन 9 के प्रीमियर एपिसोड में अकेले नजर आएंगे। एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि, सलमान ने शो में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। हालांकि, एपिसोड के बाकी विवरण और बातचीत के विषयों को लेकर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है।
फूलगोभी सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना! डाइट में शामिल करने के 5 फायदे
नए सीजन को लेकर करण जौहर शो के फॉर्मेट में भी कुछ बदलाव करने की तैयारी में हैं। छोटे-छोटे सेगमेंट और नए अंदाज के जरिए कार्यक्रम को पहले से ज्यादा मनोरंजक बनाने की कोशिश की जाएगी। इस बार शो में सिर्फ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा, ओटीटी कलाकार और डिजिटल क्रिएटर्स भी नजर आ सकते हैं। ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रसारण जियोहॉटस्टार पर होने की जानकारी है, जबकि आधिकारिक स्ट्रीमिंग तारीख का इंतजार है। सीजन 9 को लेकर सलमान की मौजूदगी ने शो के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
बैडमिंटन को बनाएं रोजमर्रा का हिस्सा, फिटनेस के साथ तनाव भी होगा कम
