*बचाने पहुंचा आरक्षक भी झुलसा*
रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। थाने के बाहर लगे वाटर कूलर को छूते ही युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे पुलिस आरक्षक भी करंट लगने से झुलस गया। मृतक की पहचान रमेश ठाकुर (32) निवासी बिल्हा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। रमेश किसी काम से विधानसभा थाना आया था। इसी दौरान वह थाना परिसर के बाहर लगे वाटर कूलर के पास पानी पीने पहुंचा।
से ही उसने वाटर कूलर को छुआ, उसे करंट लग गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। रमेश को करंट लगा देखकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए दौड़े। इसी दौरान आरक्षक गुलाल वर्मा भी करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कराई। रमेश को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल आरक्षक गणेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
हादसे के बाद थाना परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और विद्युत विभाग की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ष्टस्श्वक्च के अधिकारी और कर्मचारी भी थाना परिसर पहुंचे और वाटर कूलर समेत पूरे विद्युत कनेक्शन की जांच शुरू की। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि वाटर कूलर में करंट कैसे आया और विद्युत प्रवाह बाहर तक कैसे पहुंचा। जांच के बाद ही हादसे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
