दुर्ग। दुर्ग निवासी गयानगर के मुकुंद सोनी पिछले 17 वर्षों से अपनी बेहतरीन कलाकारी से शहर को रंगों से सजा रहे हैं। उनकी कला और चित्रकारी ने दुर्ग शहर को एक नई पहचान देने का कार्य किया है। उनकी शानदार कलाकृतियों को देखकर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने अपनी गाड़ी रोककर उनसे मुलाकात की और उनकी कला की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

अरुण वोरा ने कहा कि ऐसे कलाकार शहर की संस्कृति और पहचान को जीवंत बनाए रखते हैं तथा उनकी प्रतिभा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

