बिलासपुर में मलेरिया से एक और महिला की मौत, कोटा क्षेत्र में बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता

Follow Us

बिलासपुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोटा विकासखंड के औरापानी गांव निवासी 37 वर्षीय रेखा बैगा की इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में मलेरिया की स्थिति और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मलेरिया की पुष्टि होने के बाद रेखा बैगा को पहले गनियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, गुरुवार को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में भी मलेरिया का एक नया मरीज मिला है। कोटा क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे मामलों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में कैंप लगाकर जांच, उपचार और जागरूकता अभियान चला रही हैं, लेकिन लगातार मिल रहे मरीजों और एक और मौत ने रोकथाम की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।