हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में किया आत्महत्या

Follow Us

भिलाई । भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अहिवारा निवासी नेहा महिलांग के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के तौर पर कार्यरत थी। करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार नेहा घासीदास नगर, जामुल में किराए के कमरे में रहती थी। इसी कमरे में उसका शव मिला। घटना की सूचना मिलने पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है।

महादेव घाट रोड पर सोमवार को चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में एक युवक की मौत

० कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस की प्रारंभिक जांच में कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से पहले की परिस्थितियों और नेहा के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान पुलिस उसके मोबाइल फोन, बातचीत और अन्य परिस्थितियों की पड़ताल कर सकती है। साथ ही हमर क्लीनिक में उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों और परिचितों से भी पूछताछ किए जाने की संभावना है।

० पांच साल से स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी थी नेहा
नेहा करीब पांच वर्षों से हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।