हनुमानजी की कृपा पाने का खास दिन: 21 मंगलवार तक ये उपाय करने से दूर हो सकते हैं जीवन के संकट, ऐसी है मान्यता

Follow Us

नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार हनुमानजी को कलियुग का जागृत देवता माना जाता है। भक्तों का विश्वास है कि, सच्ची श्रद्धा और भक्ति से की गई पूजा से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है। विशेष रूप से मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है, इसलिए इस दिन पूजा-पाठ और उपायों का विशेष महत्व बताया गया है।

मान्यता है कि, यदि कोई व्यक्ति लगातार 21 मंगलवार या शनिवार तक हनुमान मंदिर जाकर श्रद्धापूर्वक गुड़ और चने का भोग अर्पित करता है और इसके बाद हनुमानजी को चोला चढ़ाता है, तो उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। यह उपाय आर्थिक परेशानियों, पारिवारिक तनाव और जीवन की अन्य बाधाओं से राहत पाने के लिए शुभ माना जाता है। भक्तों का मानना है कि, नियमित रूप से हनुमानजी की आराधना करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ, दीप जलाना और भगवान का स्मरण करना भी शुभ फल देने वाला माना जाता है।

पान का बीड़ा चढ़ाने से मिलेगा साहस और सफलता:
यदि जीवन में कोई बड़ा संकट हो या कोई ऐसा कार्य सामने हो, जो असंभव लग रहा हो, तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा के बाद पान का बीड़ा अर्पित करना शुभ होगा, यह उपाय व्यक्ति को आत्मबल देता है. कठिन कार्यों में सफलता दिलाने में सहायक होता है।

लौंग इलायची सुपारी का इलाज:
लौंग, इलायची और सुपारी से दूर होगा शनि दोष – शनिवार के दिन हनुमानजी को लौंग, इलायची और सुपारी अर्पित करने की परंपरा भी काफी प्रचलित है. मान्यता है कि इससे शनि ग्रह की पीड़ा कम होती है. इसके साथ ही सरसों के तेल में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करने से नकारात्मक ऊर्जा और बाधाएं दूर होती है।

नारियल अर्पित कर दूर करें आर्थिक तंगी – ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि कोई व्यक्ति आर्थिक संकट से जूझ रहा है तो उसे सिंदूर लगे नारियल पर लाल धागा बांधकर लगातार 11 मंगलवार तक हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए. इससे धन संबंधी समस्याओं में राहत मिलने की बात कही जाती है।

गुड़-चना और इमरती का भोग:
हनुमानजी को गुड़ और चना अत्यंत प्रिय माने जाते हैं. मंगलवार और शनिवार को इनका भोग लगाने से मंगल दोष शांत होता है. जीवन की परेशानियां कम होती हैं. वहीं, इमरती का भोग लगाने से मनोकामनाओं की पूर्ति होने की मान्यता है।

शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए करें ये उपाय:
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस व्यक्ति पर हनुमानजी की कृपा होती है, उसे शनि और यमराज भी नुकसान नहीं पहुंचा सकते. शनि दोष से परेशान लोगों को मंगलवार को हनुमान मंदिर जाना चाहिए, साथ ही मांस और मदिरा से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. शनिवार को सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी विशेष लाभ मिलता है।