रायपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: नागपुर में छिपा ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। राजधानी रायपुर से फरार ड्रग्स तस्कर नागपुर में छिपा था, सूचना मिलते ही दबोचा गया है। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था कि वरन् अपार्टमेंट्स ब्लाक/बी, म.नं.-501 अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में रहने वाले अमन शर्मा और शुभम सिग्नापुरे के द्वारा अपने साथियों के साथ अपने मकान के अंदर में अवैध रूप से ब्राउन शुगर रखकर बिक्री कर रहे हैं। की सूचना पर टीम तैयार कर आरोपी- (1) शुभम राव सिग्नापुरे पिता मनोज सिग्नापुरे उम्र 28 वर्ष पता- वरूण अपार्टमेंट ब्लाक बी, म.नं. 501 अमलीडीह रायपुर (2) अमन शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 26 वर्ष पता- वरूण अपार्टमेंट ब्लाक बी, म.नं. 501 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर(3) शुभम धावड़े पिता राजू धावड़े उम्र 31 वर्ष पता- बरा़ गंज कुम्हार भंडारा रोड थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र(4) पराग बरछा पिता स्व. भावेश बारछा उम्र 23 वर्ष पता- कैलाशपुरी ब्यास स्कूल गली सोनी के घर थाना पुरानी बस्ती रायपुर (5) कुमारी पीहू सोनी पिता स्व. रवि सोनी उम्र 14 वर्ष पता- कंकारी पारा राम मंदिर गली थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर(6) मोह. माजिद खान पिता मोह. अहमद खान उम्र 28 वर्ष पता- उमरिया मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद रायपुर (7) नंदलाल ठाकुर पिता महेन्द्र ठाकुर उम्र 21 वर्ष पता- अंतरौवली थाना अरेड जिला मधुबनी (बिहार) के कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 06 पैकेट जुमला मात्रा 11.560 ग्राम कीमती 83,000 रू., 04 नग मोबाईल कीमती 60000 रू. नगदी रकम 20,000 रू. जुमला रकम 1,63,000 रू. को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। प्रकरण में आरोपीगणों को दिनांक 25-12-2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। प्रकरण में आरोपी ड्रग तस्कर चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर एवं ऋषभ फरार थे।

घटना को पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजेन्द्र नगर द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर एवं अधीनस्थ अधिकारी को फरार आरोपी के पतासाजी एवं गिरफतारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर फरार आरोपी का दीगर प्रांत नागपुर महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर रायपुर से अनुमति प्राप्त कर आरोपी चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर के सकुनत पर जाकर आरोपी को पकड़ा गया और हिरासत में लेकर थाना लाकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

गिरफतार आरोपी

आरोपी चंदन ठाकुर पिता भगवान सिंह ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता- जुनाबगढ गंज कुम्हार टोली थाना नंदनवन जिला नागपुर महाराष्ट्र