छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ और पंचांग ‘बछर’ का मुख्यमंत्री साय ने किया विमोचन

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीती देर रात छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ और पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और पीढ़ियों से संजोई गई परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। प्रदेश की लोककथाओं, लोकगीतों, तीज-त्योहारों और सामाजिक संस्कारों में छत्तीसगढ़ी की आत्मीयता रची-बसी है। इस समृद्ध भाषाई विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी रात की ठंड, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री

उन्होंने कहा कि पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ छत्तीसगढ़ी साहित्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी, वहीं पंचांग ‘बछर’ पारंपरिक कालगणना, लोकपर्वों और सांस्कृतिक मान्यताओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने में उपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों प्रकाशन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ प्रदेश की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देंगे।

पीडब्ल्यूडी अभियंता ने एक पेड़ को बचाया, कुंभ से जुड़े कार्यों के लिए पेड़ों की कटाई पर उठे सवाल

साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की सभी क्षेत्रीय भाषाओं, बोलियों और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रकाशन से जुड़े साहित्यकारों, संपादकीय टीम और राजभाषा आयोग के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह और प्रबंध संपादक डॉ. अभिलाषा बेहार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।