धान खरीदी महाभियान आज से प्रारम्भ, पहले दिन की खरीदी के लिये 306 टोकन जारी

Follow Us

जिले के 181 उपार्जन केन्द्रों में 1लाख 69 हजार पंजीकृत कृषकों से होगी धान की खरीदी
इस बार 13 नये खरीदी केन्द्र से किसानों को मिलेगी सुविधा

भाटापारा। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 हेतु समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से 15 जनवरी 20267 तक धान की खरीदी की जाएगी। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे जिले के 129 सहकारी सेवा समितियों के माध्यम से 181 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।पहले दिन 15 नवम्बर के लिये 306 टोकन जारी किये गए है जिससे 124 उपार्जन केंद्रों मे 1296 क्विंटल धान खरीदी होगी।

इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 1,69,970 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 1,67,121 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,849 नए किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 1,41,299 हेक्टेयर है। तहसीलदार सहित सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने कई उपार्जन केन्द्र मे तैयारी का जायजा लिया।

13 नये उपार्जन केन्द्र-इस वर्ष जिले में 13 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं जिससे किसानों को नजदीकी केन्द्र मे धान बेचने मे सुविधा होगी।इनमें कोटियाडीह, कोसेमसरा (ब), ताराशिव, बाम्हनपुरी, धवईं, पनगांव, खपरी, अमेठी, अछोली, केसदा, कचलोंन, चिचिरदा एवं बेंदरी शामिल हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-267 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिग खरीदी सहित निर्धारित की गयी है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक (शासकीय अवकाश के दिवसों को छोडकर) धान खरीदी की जायेगी तथा प्रत्येक शनिवार को क्रय किये गये धान की मात्रा, बारदानों का उपयोग तथा समिति को धान उपार्जन हेतु प्राप्त राशि के व्यय की पुष्टि धान खरीदी सॉफटवेयर में करना अनिवार्य है।  समितियो,उपर्जान केन्द्रो मे इलेक्ट्रानिक तौल मशीन से धान खरीदी का कार्य किया जाएगा।

बस्तर में गूंजेगा आदिवासी अस्मिता और शौर्य का स्वर,जनजातीय गौरव दिवस पर जलाएंगे दीए,व्यंजनो के लगेंगे स्टाल

उड़नदस्ता गठन एवं चेक पोस्ट-अवैध रुप से धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों को रोकने के लिये जिले में उड़नदस्ता गठन दल का आवश्यकता अनुसार गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल में कृषि, राजस्व, खाद्य, सहकारिता, मंडी के अधिकारियों-कर्मचारियों का ड्यूटी लगाई गई है। उड़न दस्ता दल द्वारा जिले में धान बेचने वाले कोचिया एवं व्यपारियों की सूची के आधार पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जहां भी अवैध रूप से थान संग्रहण एवं खरीदी की जानकारी मिलने पर तत्काल जांच किया जाएगा । जांच में अवैध रूप से खरीदी-बिकी करना पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया जाएगा। जिले में 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है।चेक पोस्ट में ड्यूटी मंडी, राजस्व विभाग, मंडी, वन विभाग, नगर सेना की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार पाली पाली में लगाई गई है।चेकपोस्ट में बाहरी राज्यो से प्रवेश करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।