भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं डोर-टू-डोर रैली अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
सूर्य-शनि की युति से बनेगा नवपंचम योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं संत माता कर्मा वार्ड में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “नशा मुक्त हो देश हमारा, यही है संकल्प हमारा” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। डोर-टू-डोर अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों की जानकारी दी गई तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।
बिना किसी लक्षण के बढ़ती है साइलेंट डायबिटीज, दुनियाभर में लाखों लोग अनजान
