छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, अगले 100 दिन होंगे अहम; बीजापुर में 84 करोड़ के काम मंजूर

Follow Us

रायपुर। विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिनों को महत्वपूर्ण बताया गया है। आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उन्हें तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में रोजगार सृजन, जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका बढ़ाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। इसमें आजीविका डबरी, कंटूर ट्रेंच, बालिका शौचालय और मुक्तिधाम शेड जैसे कार्य शामिल हैं।

कार्यशाला में बताया गया कि बीजापुर जिले में पहली बार करीब 84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। ग्राम पंचायतों की मांग और ग्रामसभा के अनुमोदन के आधार पर ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रशिक्षण में प्रदेश के 11 जिलों के अधिकारियों को योजना के प्रावधानों, कार्यों की स्वीकृति और गुणवत्ता बनाए रखने की जानकारी दी जा रही है।