Breaking: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का फरार आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ ‘सुब्बू’ को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है।

संतान प्राप्ति की दवाई देने के बहाने महिला के गहने लूटे, फरार दो आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां विकास अग्रवाल की काफी समय से तलाश कर रही थीं। उसकी गिरफ्तारी को शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। आरोपी के विदेश में होने के कारण उसकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

इस गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर सकती हैं। साथ ही आरोपी से पूछताछ के जरिए घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच से जुड़े आधिकारिक विवरण सामने आने का इंतजार है।