माउंट मॉन्गानुई। भारत ने शुक्रवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। टॉस के बाद अय्यर ने कहा शाम के समय आने वाली ओस को ध्यान में रखते हुए हमने पहले गेंदबाजी चुनी है। गिल से कप्तानी लेने को लेकर सोच केवल यही है कि हम जो करते आ रहे हैं वही करते रहें। हम ऑल आउट जाना चाहेंगे क्योंकि ये हमारे लिए नॉकआउट जैसा मैच होगा। टीम में तीन बदलाव है। ऋतुराज, किशन और कुलदीप आज एकादश में आए हैं।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा आज क्रिकेट के लिए शानदार दिन लग रहा है। पिच पर गति और उछाल दोनों होंगे। सतह थोड़ी सूखी लग रही है। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में छह बदलाव किए हैं। खिलाड़ियों को मौका मिलना अच्छी बात है। मुझे लगता है कि यह हमारी रणनीति का हिस्सा है
जाकिर नाइक की ‘इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन’ पर पांच साल का प्रतिबंध और बढ़ा
दोनों टीमें इस प्रकार है:
- भारत (एकादश) : रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आक़िब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
- न्यूजीलैंड (एकादश) : टिम साइफ़र्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रैसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।
महाराष्ट्र बिजली परियोजना लागत 99 प्रतिशत कम होने की जेपीसी जांच कराये सरकार: जयराम रमेश
