बीजापुर। जिले में खाद वितरण की नई व्यवस्था ई-टोकन क्यूआर कोड के माध्यम से 07 जुलाई 2026 से लागू की गई है। जिसके तहत किसानों को खरीफ सीजन में किसानों को सुगमतापूर्वक मांग अनुसार खाद उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार रबी सीजन में भी खाद की किल्लत, अनियमित वितरण और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में उर्वरक बिक्री की नई डिजिटल व्यवस्था लागू है। खरीफ की भांति की रबी सीजन में किसानों को यूरिया, डीएपी, पोटाश सहित अन्य उर्वरक लेने के लिए पहले मोबाईल ऐप के माध्यम से बुकिंग कर ई-टोकन प्राप्त करना होगा। खाद दुकान पर टोकन का क्यूआर कोड स्कैन कराने के बाद ही मिलेगी। बुकिंग के 48 घंटे के भीतर क्यूआर कोड स्कैन नहीं कराने पर टोकन स्वत: निरस्त हो जाएगा।
किसान आधार कार्ड या फार्मर आईडी से मोबाईल ऐप पर लॉगिन कर घर बैठे खाद की प्री-बुकिंग कर सकते है। यह ऐप Framework for Fertilizer Sale के नाम से गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। जिन किसानों को मोबाईल ऐप से टोकन बनाने में परेशानी हो, वे कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी यह सुविधा प्राप्त कर सकते है। नई व्यवस्था के तहत केवल किसानों की बुकिंग ही नहीं, बल्कि खाद के पूरे व्यवसाय पर डिजिटल निगरानी रखी जाएगी।
कबीरधाम पुलिस ने चार स्थायी गिरफ्तारी वारंट किए तामील, वारंटियों को न्यायालय में किया पेश
विक्रेताओं के पास उपलब्ध स्टॉक, नई खेप की प्राप्ति, रोजाना बिक्री और बची हुई मात्रा का रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर में दर्ज होगा। इससे यूरिया, डीएपी, एसएसपी, एमओपी और एनपीके सहित सभी प्रमुख उर्वरकों की उपलब्धता का आकलन किया जा सकेगा। कृषि विभाग मांग और आपूर्ति के अनुसार वितरण की समीक्षा भी कर सकेगा। व्यवस्था के संचालन के लिए कृषि विभाग और सहकारी समितियों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस नई व्यवस्था के माध्यम से खाद प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग द्वारा निरंतर किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
