Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिन चलेगी कार्यवाही

Follow Us

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। विधानसभा की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल चार बैठकें आयोजित की जाएंगी।चार दिवसीय सत्र में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने के साथ ही विधायी कार्य भी संपन्न होंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दी शुभकामनाएं

इस बार विधानसभा का शीतकालीन सत्र काफी गहमागहमी भरा रहने की संभावना है। विपक्ष स्मार्ट मीटर, महादेव सट्टा मामले और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर सरकार से जवाब मांग सकता है। सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विपक्षी विधायकों की बैठक होने की संभावना है, जिसमें सदन की रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं, सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयारी करेगी। ऐसे में 14 से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’