मनेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन को लगाई आग

Follow Us

मनेंद्रगढ़ । छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कठौतिया के पास ट्रक और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कठौतिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवकों की मौत से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गया।सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक में आग लगाने के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वहीं, फरार चालक की तलाश की जा रही है।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक धू-धूकर जलता दिखाई दे रहा है और आसपास से वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

० चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को 9 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में कामू बैगा (30), चंदन सिंह धुर्वे (54), महेश धुर्वे (22) और सुरेश धुर्वे (37) शामिल हैं। चारों ग्राम केसदा, थाना भोरमदेव, जिला कबीरधाम के निवासी हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी प्रमिला मंडावी के पर्यवेक्षण में थाना भोरमदेव पुलिस ने की।