रायपुर। त्योहारी सीजन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर अवैध देशी कट्टा लेकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने एवं दहशत फैलाने वाले युवक को थाना सरस्वती नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया है।
मुखबिर से सूचना मिली कि डुमर तालाब रोड के पास कुकुरबेड़ा में एक युवक हाथ में अवैध देशी कट्टा लेकर आम राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) रॉबिन्सन गुरिया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन तथा एसीपी मानसी नानाभाऊ साकोरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना सरस्वती नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
कुलदीप बसोर पिता पंचम लाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम बहरैचा, वार्ड क्रमांक 07, मंदिर के पास, सोनौरी, रीवा (मध्यप्रदेश), हाल पता केडिया बिजनेस पार्क, टाटीबंध, थाना आमानाका, रायपुर।
पुलिस की अपील
रायपुर पुलिस ने अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियार लेकर घूमने, हथियारों का प्रदर्शन कर भय एवं दहशत फैलाने तथा शांति-व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
