विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर दुर्ग का राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित, मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी

Follow Us

दुर्ग। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन के बाद जिले में आयोजित होने वाला राज्योत्सव का शासकीय कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दिवंगत विधायक के सम्मान में यह फैसला लिया गया है।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि दुर्ग जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम फिलहाल आयोजित नहीं होगा, जबकि प्रदेश स्तरीय राज्योत्सव और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में होने वाले कार्यक्रम पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगे। उन आयोजनों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वे लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से राजनीतिक जगत और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में शोक का माहौल है।